UP PRT Recruitment 2026: सहायक अध्यापक के 12405 पदों पर Notification जारी, 16 सितंबर से Apply Online

UP PRT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों की सबसे बड़ी भर्ती का इंतज़ार आखिरकार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने विज्ञापन संख्या 05/2026 के अंतर्गत सहायक अध्यापक के कुल 12405 पदों के लिए UP PRT Notification 2026 जारी कर दिया है।

इस भर्ती में दो अलग-अलग श्रेणी के पद शामिल हैं — बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक प्राथमिक, शहरी (URBAN) के 11508 पद और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) के 897 पद। Online Application की प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होगी और आवेदन केवल www.upessc.up.gov.in पर OTR (One Time Registration) के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।


एक नज़र में: UP PRT Recruitment 2026 Highlights

  • कुल 12405 vacancy — URBAN सहायक अध्यापक 11508 + सम्बद्ध प्राइमरी 897
  • Apply Online शुरू — 16 सितंबर 2026
  • Exam Date — 3 और 4 दिसंबर 2026
  • Selection — केवल 360 अंकों की Written Exam के आधार पर, कोई Interview नहीं
  • Salary — Level-6, ₹35,400 से ₹1,12,400
  • TET / CTET पास होना अनिवार्य
  • दोनों प्रकार के विद्यालयों के लिए वरीयता विकल्प (Preference) भरना अनिवार्य
  • एक से अधिक पालियों में परीक्षा होने पर Normalization लागू होगा

UP PRT Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
आयोगउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज
पद का नामसहायक अध्यापक प्राथमिक, शहरी (URBAN) एवं सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी
कुल पद12405 (11508 + 897)
विज्ञापन संख्या05/2026
Application ModeOnline (OTR आधारित)
Registration Dates16 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026
Exam Date3 व 4 दिसंबर 2026
Selection Processकेवल Written Exam (Merit आधारित)
Pay ScaleLevel-6, ₹35,400 – ₹1,12,400
Job Locationउत्तर प्रदेश
Official Websitewww.upessc.up.gov.in

Important Dates

कार्यक्रमतिथि
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि15 सितंबर 2026
Online Registration (OTR) / आवेदन प्रारम्भ16 सितंबर 2026
Online आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि15 अक्टूबर 2026
आवेदन में संशोधन (Correction) की अंतिम तिथि19 अक्टूबर 2026
Exam Date3 व 4 दिसंबर 2026

UP PRT Vacancy 2026 — पदों का विवरण

पद का नामविभागकुल पद
सहायक अध्यापक प्राथमिक, शहरी (URBAN)बेसिक शिक्षा विभाग11508
सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय)माध्यमिक शिक्षा विभाग897
कुल12405

सहायक अध्यापक शहरी (URBAN) — Category Wise Vacancy

श्रेणीपदों की संख्या
UR (अनारक्षित)4746
EWS1116
OBC3069
SC2379
ST198
कुल11508

इसके अतिरिक्त क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 429 पद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों के लिए 198 पद और भूतपूर्व सैनिकों के लिए 540 पद आरक्षित हैं। शहरी सहायक अध्यापक पद को दिव्यांग अभ्यर्थियों की VI / LI / HI / THALASSEMIA उपश्रेणियों के लिए चिह्नित किया गया है।

सहायक अध्यापक शहरी (URBAN) — जिलेवार Vacancy

जिलाकुल पदUREWSOBCSCST
Agra3151273185666
Aligarh492199491321039
Ambedkar Nagar29142760
Amethi (C.S.M. Nagar)28142750
Amroha230932362484
Auraiya391831080
Ayodhya (Faizabad)5222514101
Azamgarh122511232252
Badaun196811952413
Baghpat35163970
Bahraich140581437292
Ballia121501232252
Balrampur5222514101
Banda5222514101
Barabanki442041190
Bareilly8883588823918617
Basti131541335272
Bijnor5926515121
Bulandshahr2451002466514
Chandauli1571430
Chitrakoot330000
Deoria131541335272
Etah151621540313
Etawah125521233262
Fatehgarh (Farrukhabad)3151273185666
Fatehpur9541925191
Firozabad2451002466514
Gautam Buddh Nagar640110
Ghaziabad40516340109858
Ghazipur5423514111
Gonda6629617131
Gorakhpur166691644343
Hamirpur105431028222
Hapur (Panchsheel Nagar)108451029222
Hardoi166691644343
Hathras113471130232
Jalaun232952362484
Jaunpur151621540313
Jhansi30133860
Kannauj4822412100
Kanpur Dehat1261320
Kanpur Nagar7583057520415915
Kasganj (Kanshiram Nagar)128541234262
Kaushambi7532720151
Kushinagar850210
Lakhimpur Kheri154631541323
Lalitpur6829618141
Lucknow44418044119938
Maharajganj19101530
Mahoba5624515111
Mainpuri6427617131
Mathura2551042568535
Mau5423514111
Meerut6352566317113312
Mirzapur168691645353
Moradabad127531234262
Muzaffarnagar186761850393
Pilibhit166691644343
Pratapgarh107451028222
Prayagraj32153860
Raebareli9138924191
Rampur129541234272
Saharanpur44818244120948
Sambhal (Bheem Nagar)6629617131
Sant Kabir Nagar6227616121
Sant Ravidas Nagar7934721161
Shahjahanpur123511233252
Shamli (Prabuddha Nagar)161661643333
Shravasti220000
Siddharth Nagar152621541313
Sitapur111461129232
Sonbhadra2092540
Sultanpur421941180
Unnao128541234262
Varanasi37815337102797
कुल115084746111630692379198

सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी — Vacancy

वर्गGeneralSCSTOBCEWSकुल
बालक विद्यालय1961890844473
बालिका विद्यालय1821590803424
कुल37834801647897

रिक्तियों की संख्या घट-बढ़ सकती है।


UP PRT Eligibility Criteria 2026

Educational Qualification

1. सहायक अध्यापक प्राथमिक, शहरी (URBAN)

  • भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि या सरकार द्वारा समकक्ष मान्यता प्राप्त उपाधि, तथा
  • सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई प्रशिक्षण अर्हता — बेसिक अध्यापक प्रमाण-पत्र (B.T.C.), द्विवर्षीय B.T.C. (उर्दू), विशिष्ट B.T.C., भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा अनुमोदित विशेष शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा, प्रारम्भिक शिक्षा में चार वर्षीय उपाधि (B.El.Ed.), या NCTE विनियमावली 2002 के अनुसार प्रारम्भिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा, तथा
  • राज्य सरकार या भारत सरकार द्वारा संचालित अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण होना अनिवार्य

नोट: वर्तमान में B.T.C. कोर्स D.El.Ed. के नाम से संचालित किया जा रहा है।

2. सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय)

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/मानित विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि, तथा
  • NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम में B.T.C. या D.El.Ed. की उपाधि, तथा
  • उत्तर प्रदेश सरकार या भारत सरकार द्वारा आयोजित कक्षा 1 से 5 हेतु TET सफलतापूर्वक उत्तीर्ण

Age Limit (01 जुलाई 2026 के आधार पर)

पदन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN)21 वर्ष40 वर्ष
सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी21 वर्षअधिवर्षता आयु 62 वर्ष

Age Relaxation (शहरी URBAN पद हेतु):

श्रेणीछूट
उ.प्र. के SC / ST / OBC5 वर्ष
उ.प्र. के दिव्यांग अभ्यर्थी15 वर्ष
भूतपूर्व सैनिकसेना में की गई सेवा अवधि के अतिरिक्त 3 वर्ष
शिक्षा मित्रअधिकतम आयु 60 वर्ष तक

Application Fee

श्रेणीपरीक्षा शुल्क
सामान्य / अनारक्षित / OBC / EWS एवं अन्य₹1,000
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति₹500
दिव्यांगजन₹300

शुल्क का भुगतान Credit Card, Debit Card या Net Banking के माध्यम से किया जा सकता है। त्रुटिपूर्ण आवेदन करने पर जमा किया गया शुल्क किसी भी दशा में वापस नहीं होगा और न ही उसका समायोजन किसी अन्य आवेदन में होगा।


UP PRT Apply Online 2026 — आवेदन कैसे करें

  1. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in खोलें।
  2. OTR (One Time Registration) पूरा करें — इसके बिना आवेदन संभव नहीं।
  3. लॉगिन करके विज्ञापन संख्या 05/2026 का application form भरें।
  4. सभी प्रविष्टियाँ केवल अंग्रेजी भाषा में भरें।
  5. दोनों प्रकार के विद्यालयों के लिए वरीयता विकल्प (Preference) अनिवार्य रूप से भरें।
  6. निर्धारित साइज़ में फोटो, हस्ताक्षर और अभिलेख upload करें।
  7. Online माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करें और रसीद सुरक्षित रखें।
  8. Form submit करके उसकी तीन प्रतियाँ भविष्य के लिए रख लें।

Upload Size

दस्तावेज़निर्धारित साइज़
फोटो (passport size)30 KB से 300 KB, pixel resolution 300 से 600
हस्ताक्षर (सफेद पृष्ठभूमि, JPG/JPEG)10 KB से 200 KB, 140×110 pixel
सभी प्रमाण-पत्र (PDF format)50 KB से 500 KB

Form अंतिम रूप से submit होने के बाद श्रेणी, उपश्रेणी, जन्मतिथि और जेंडर में कोई बदलाव अनुमन्य नहीं होगा। इसी तरह वरीयता विकल्प में भी अंतिम तिथि के बाद कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा।

UP PRT Notification 2026 PDF

आयोग ने विज्ञापन संख्या 05/2026 का विस्तृत notification अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसमें जिलेवार रिक्तियां, आरक्षण, Eligibility Criteria, परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है। आयोग अभ्यर्थियों को पात्रता के संबंध में अलग से कोई परामर्श नहीं देता, इसलिए आवेदन से पहले notification PDF ध्यान से पढ़ लें।

UP PRT Notification 2026 PDF – Download करने के लिए क्लिक करें


Selection Process

इस भर्ती में कोई Interview नहीं है। चयन पूरी तरह 360 अंकों की लिखित परीक्षा की श्रेष्ठता सूची के आधार पर होगा, जो 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित होगी।

टाई-ब्रेकर नियम: यदि एक से अधिक अभ्यर्थियों की मेरिट समान हो तो सबसे पहले स्नातक का प्रतिशत देखा जाएगा, फिर प्रशिक्षण अर्हता का प्रतिशत, और अंत में अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को ऊपर रखा जाएगा।

लिखित परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी सूचना कम से कम 10 दिन पहले SMS, ई-मेल और वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।


UP PRT Exam Pattern 2026

विवरणजानकारी
कुल प्रश्न120
कुल अंक360
प्रश्न का प्रकारबहुविकल्पीय (MCQ)
परीक्षा की अवधि2 घंटे
सही उत्तर पर+3 अंक
गलत / एक से अधिक उत्तर पर–1 अंक
प्रश्न-पत्र की भाषाहिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों

Exam Pattern से जुड़ी मुख्य बातें:

  • OMR Answer Sheet पर उत्तर केवल काले बॉल पॉइंट पेन से भरे जाएंगे।
  • व्हाइटनर, इरेज़र, ब्लेड या नाखून का प्रयोग पूर्णतः वर्जित है — ऐसा करने पर OMR sheet निरस्त हो जाएगी।
  • एक से अधिक गोले काले करने पर उस प्रश्न का मूल्यांकन नहीं होगा।
  • Cut-off और प्राप्तांक चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाएंगे।

Normalization

यदि परीक्षा एक ही पाली में आयोजित होती है तो अभ्यर्थियों के प्राप्तांक ही चयन हेतु मान्य होंगे। लेकिन आवेदन पत्रों की अत्यधिक संख्या के कारण परीक्षा एक से अधिक पालियों में करानी पड़ी, तो शासनादेश दिनांक 19 जून 2024 के प्रावधानों के क्रम में प्राप्तांकों के तुलनात्मक मूल्यांकन हेतु Normalization की प्रक्रिया लागू होगी और अभ्यर्थियों के normalized अंक ही चयन के लिए मान्य होंगे।

Syllabus: दोनों पदों की लिखित परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर उपलब्ध है।


Exam Centre और Admit Card

परीक्षा केंद्र आवश्यकतानुसार जनपद मुख्यालयों पर बनाए जाएंगे और अभ्यर्थी को कोई भी केंद्र आवंटित किया जा सकता है।

  • परीक्षा केंद्र के जनपद की सूचना — परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले
  • परीक्षा केंद्र की सूचना — परीक्षा से 3 दिन पहले
  • Admit Card वेबसाइट के “Admit Card Download” बटन से registration number / मोबाइल नंबर और जन्मतिथि डालकर download होगा

प्रवेश-पत्र में अंकित केंद्र से इतर केंद्र पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी की उत्तर-पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा और अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।


UP PRT Salary 2026

दोनों पदों — सहायक अध्यापक शहरी (URBAN) और सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी — के लिए वेतनमान Level-6 निर्धारित है, जिसमें न्यूनतम ₹35,400 और अधिकतम ₹1,12,400 वेतन मिलेगा। इसके साथ नियमानुसार देय भत्ते भी प्राप्त होंगे। परीक्षा या अभिलेख सत्यापन में सम्मिलित होने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।


ध्यान रखने योग्य ज़रूरी बातें

  • वरीयता विकल्प भरना अनिवार्य है — दोनों प्रकार के विद्यालयों में चयन हेतु यह विकल्प आवेदन के समय ही भरना होगा और बाद में बदला नहीं जा सकेगा।
  • एक से अधिक आवेदन submit करने की स्थिति में अंतिम आवेदन ही स्वीकार्य होगा, शेष निरस्त माने जाएंगे।
  • जन्मतिथि के लिए केवल हाईस्कूल या समकक्ष प्रमाण-पत्र में अंकित तिथि ही मान्य होगी।
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों को श्रुतलेखक (Scribe) की सुविधा और प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा, लेकिन इसके लिए लिखित परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व आयोग कार्यालय में पंजीयन कराना अनिवार्य है।
  • अभिलेख सत्यापन के समय सभी अंकपत्र, प्रमाण-पत्र और TET प्रमाण-पत्र की स्वप्रमाणित दो-दो प्रतियाँ तथा मूल अभिलेख साथ लाना अनिवार्य है।
  • विद्यालयों का आवंटन सचिव, उ.प्र. बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज / निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, उ.प्र. द्वारा किया जाएगा।
  • उ.प्र. राज्य के मूल निवासी न होने वाले आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, उन्हें सामान्य श्रेणी में माना जाएगा।
Related Articles
APPSC Group 1 Recruitment 2026 for 163 Posts
APPSC Forest Recruitment 2026 for Forest Range Officer, Forest Section Officer, Forest Beat Officer and Draughtsman
RRB Paramedical CEN 05/2026 Notification Released for 590 Posts
Central Power Research Institute CPRI Recruitment 2026 for 110 MTS, Assistant, Technical Attendant & Other Vacancies
KEA Municipal Administration Group C Recruitment 2026
CSIR-NEERI Technical Officer and Technical Assistant Recruitment 2026

FAQs — अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q. UP PRT Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं? कुल 12405 पद हैं — सहायक अध्यापक शहरी (URBAN) के 11508 और सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी के 897 पद।

Q. Apply Online कब से शुरू होगा? Online आवेदन 16 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 है।

Q. UP PRT Exam Date क्या है? लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है।

Q. क्या TET पास होना अनिवार्य है? हाँ, दोनों पदों के लिए राज्य सरकार या भारत सरकार द्वारा संचालित अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET/CTET) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Q. क्या इस भर्ती में Interview होगा? नहीं, चयन पूरी तरह 360 अंकों की लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगा। इसके बाद केवल अभिलेख सत्यापन होगा।

Q. अधिकतम आयु सीमा क्या है? शहरी (URBAN) सहायक अध्यापक पद के लिए 01 जुलाई 2026 को अधिकतम आयु 40 वर्ष है, जबकि सम्बद्ध प्राइमरी पद के लिए अधिवर्षता आयु 62 वर्ष निर्धारित है।

Q. क्या B.Ed. वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं? नहीं, इस भर्ती के लिए B.T.C./D.El.Ed./विशिष्ट B.T.C./B.El.Ed. जैसी प्रारम्भिक शिक्षा की प्रशिक्षण अर्हता निर्धारित है। केवल B.Ed. को मान्य अर्हता में शामिल नहीं किया गया है।

Q. Normalization कब लागू होगा? यदि परीक्षा एक से अधिक पालियों में आयोजित की जाती है, तो प्राप्तांकों के तुलनात्मक मूल्यांकन हेतु Normalization लागू होगा।

Leave a Comment