उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा UKSSSC PA & Steno Recruitment 2026 Notification दिनांक 08 सितम्बर 2026 को अपनी Official Website https://www.sssc.uk.gov.in/ पर जारी कर दी गई है। Advertisement No. 81/उ0अ0से0च0आ0/2026 के अनुसार, उत्तराखण्ड के विभिन्न विभागों में वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक, आशुलिपिक ग्रेड-तृतीय, आशुलिपिक ग्रेड-2/स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 तथा कनिष्ठ सहायक (समूह ‘ग’) के कुल 101 पदों पर सीधी भर्ती हेतु Notification जारी की गई है।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 14 सितम्बर 2026 से 14 अक्टूबर 2026 तक Online Application कर सकते हैं। इस Article में UKSSSC PA & Steno 2026 Notification, Apply Online Link, पदों का विवरण, Eligibility, Exam Pattern आदि की पूरी जानकारी दी गई है।
Also Read:RRB Paramedical CEN 05/2026 Notification Released for 560 Posts
UKSSSC PA & Steno Notification 2026 जारी
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा उत्तराखण्ड के विभिन्न विभागों के अंतर्गत वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक, आशुलिपिक ग्रेड-तृतीय, आशुलिपिक ग्रेड-2/स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 एवं कनिष्ठ सहायक (समूह ‘ग’) के पदों पर सीधी भर्ती हेतु Online Application आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की Website www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 14 अक्टूबर 2026 तक Online Apply कर सकते हैं। अभ्यर्थी को अपने नाम व जन्मतिथि के सत्यापन हेतु Online Application में हाईस्कूल के प्रमाण-पत्र के साथ-साथ अपने Aadhaar Card के दोनों तरफ की छायाप्रति Upload करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी को अपनी श्रेणी/उपश्रेणी से सम्बन्धित प्रमाण-पत्र तथा जिन पदों के लिए अनुभव प्रमाण-पत्र अनिवार्य है, वह भी Upload करना होगा।
UKSSSC PA & Steno Recruitment 2026 — मुख्य बिंदु (Key Highlights)
| विवरण (Particulars) | जानकारी (Details) |
|---|---|
| आयोग (Organization) | उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) |
| Advertisement No. | 81/उ0अ0से0च0आ0/2026 |
| पद (Posts) | वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक, आशुलिपिक ग्रेड-तृतीय, आशुलिपिक ग्रेड-2/स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, कनिष्ठ सहायक |
| कुल पद (Total Vacancies) | 101 |
| Notification Date | 08 सितम्बर 2026 |
| Online Application प्रारम्भ तिथि | 14 सितम्बर 2026 |
| Online Application अन्तिम तिथि | 14 अक्टूबर 2026 |
| Application Form में संशोधन (Correction) की तिथि | 17 से 19 अक्टूबर 2026 |
| लिखित प्रतियोगी परीक्षा (Written Exam) की तिथि | 20 दिसम्बर 2026 |
| Exam Mode | Offline, Objective Type (Multiple Choice) |
| आयु सीमा (Age Limit) | 18 वर्ष से 42 वर्ष तक (पदवार भिन्नता) |
| आयु गणना की निश्चायक तिथि | 01 जुलाई 2026 |
| Category | समूह ‘ग’ (Group C) |
| Official Website | www.sssc.uk.gov.in |
| Helpdesk Email | chayanayog@gmail.com |
UKSSSC PA & Steno Vacancy 2026
UKSSSC द्वारा इस Notification के माध्यम से वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक, आशुलिपिक ग्रेड-तृतीय, आशुलिपिक ग्रेड-2/स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 तथा कनिष्ठ सहायक के कुल 101 पदों की Vacancy घोषित की गई है, जो उत्तराखण्ड के विभिन्न विभागों में वितरित हैं। रिक्तियों की संख्या तात्कालिक (tentative) है तथा सम्बन्धित नियोक्ता विभाग की आवश्यकतानुसार घट-बढ़ सकती है। पदवार Vacancy का विवरण निम्नानुसार है:
| पदनाम / विभाग (Post / Department) | वेतनमान (Pay Level) | पदों की संख्या |
|---|---|---|
| वैयक्तिक सहायक (वाणिज्य कर अधिकरण, उत्तराखण्ड) | रू0 44,900–1,42,400 (Level-07) | 02 |
| वैयक्तिक सहायक (औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम न्यायालय, हल्द्वानी–नैनीताल) | रू0 35,400–1,12,400 (Level-06) | 01 |
| वैयक्तिक सहायक (उत्तराखण्ड वन विकास निगम) | रू0 29,200–92,300 (Level-05) | 10 |
| वैयक्तिक सहायक (उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधिक अकादमी, भवाली–नैनीताल) | रू0 29,200–92,300 (Level-05) | 02 |
| आशुलिपिक (उत्तराखण्ड लोक सेवा अधिकरण, देहरादून) | रू0 29,200–92,300 (Level-05) | 02 |
| आशुलिपिक ग्रेड-तृतीय (पॉवर ट्राँसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लि0) | रू0 27,200–86,100 (Level-04) | 02 |
| आशुलिपिक ग्रेड-2/स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 (ब्रिडकुल) | रू0 25,500–81,100 (Level-04) | 03 |
| कनिष्ठ सहायक (आयुक्त कुमाऊँ मण्डल, ग्राम्य विकास, स्टाम्प एवं निबंधन, उच्च शिक्षा, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, लघु सिंचाई, सूचना एवं लोक संपर्क, उद्योग, पंचायतीराज, सम्भागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊँ व गढ़वाल आदि विभाग) | रू0 29,200–92,300 (Level-05) | 57 |
| वैयक्तिक सहायक (आवास विभाग — जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण: अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, मसूरी-देहरादून, हरिद्वार-रूड़की, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधम सिंह नगर, उत्तरकाशी, उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण देहरादून) | रू0 29,200–92,300 (Level-05) | 22 |
| कुल (Total) | 101 |
Also Read: UIIC Administrative Officer Recruitment 2026 Notification Out for 225 Vacancies
UKSSSC PA & Steno Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया (Selection Process)
इन पदों हेतु Selection Process 02 चरणों में सम्पन्न होगी:
- प्रथम चरण (Stage 1): 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय (Objective Type Multiple Choice) 02 घण्टे की लिखित प्रतियोगी परीक्षा (Written Exam)।
- द्वितीय चरण (Stage 2): लिखित प्रतियोगी परीक्षा में मेरिट (Merit) के आधार पर रिक्तियों की संख्या के सापेक्ष 04 गुना अभ्यर्थियों की अर्हकारी (Qualifying) टंकण परीक्षा (Typing Test) एवं आशुलेखन परीक्षा (Shorthand/Dictation Test) आयोजित की जाएगी।
अंतिम मेरिट सूची (Final Merit/Select List) लिखित प्रतियोगी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तथा Record Verification के समय अभिलेखों की जाँच के पश्चात तैयार की जाएगी।
UKSSSC PA & Steno Recruitment 2026 Apply Online Link Active
UKSSSC द्वारा इस Recruitment हेतु Online Application Process दिनांक 14 सितम्बर 2026 से Official Website https://www.sssc.uk.gov.in पर प्रारम्भ की जाएगी। अभ्यर्थी 14 अक्टूबर 2026 तक Online Application Form भर सकते हैं। Application Form में संशोधन (Correction Window) की सुविधा 17 से 19 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
UKSSSC PA & Steno Recruitment 2026 हेतु Apply कैसे करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए Steps का अनुसरण कर Apply कर सकते हैं:
Step 1: Registration & Personal Details — www.sssc.uk.gov.in पर जाकर अपने Aadhaar Number का उपयोग कर Registration करें (एक Aadhaar का उपयोग केवल एक बार ही किया जा सकता है)। Registration हेतु अपना स्वयं का Mobile Number व Email ID का प्रयोग करें।
Step 2: Educational & Other Details — Login कर शैक्षिक अर्हता, श्रेणी एवं अन्य आवश्यक विवरण भरें।
Step 3: Upload Photo, Signature — नवीनतम रंगीन Passport Size Photograph (150w×200H px), Signature (150w×100H px) एवं बायें हाथ के अंगूठे का निशान (150w×100H px) JPG/JPEG Format में Upload करें।
Step 4: Make Payment — निर्धारित Application Fee का भुगतान केवल Credit Card/Debit Card/Net Banking/UPI के माध्यम से करें।
Step 5: Print Application — पूर्ण भरे गए Application Form का Print Out भविष्य के संदर्भ हेतु सुरक्षित रखें।
Application Fee
| श्रेणी (Category) | Fee (रू0) |
|---|---|
| अनारक्षित (Unreserved) / उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 300/- |
| उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 150/- |
| उत्तराखण्ड के दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थी | 150/- |
| अनाथ (Orphan) अभ्यर्थी | निःशुल्क (Nil) |
Also Read: BECIL Central Government Hospital Recruitment 2026 [41 Posts]
UKSSSC PA & Steno Recruitment 2026 Eligibility
आयु सीमा (Age Limit)
- आयु गणना की निश्चायक तिथि 01 जुलाई 2026 है।
- वैयक्तिक सहायक (उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधिक अकादमी, भवाली–नैनीताल) तथा आशुलिपिक ग्रेड-तृतीय (पॉवर ट्राँसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लि0) पद हेतु: अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 1984 से 01 जुलाई 2005 के मध्य होना चाहिए।
- शेष सभी पदों हेतु: अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 1984 से 01 जुलाई 2008 के मध्य होना चाहिए।
- उत्तराखण्ड राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग को 05 वर्ष, दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 वर्ष तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को 05 वर्ष की आयु सीमा में छूट शासनादेशानुसार अनुमन्य है।
शैक्षिक अर्हता (Educational Qualification) — पदवार
| पद (Post) | अनिवार्य अर्हता (Essential Qualification) |
|---|---|
| वैयक्तिक सहायक | इण्टरमीडिएट परीक्षा (उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद/उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद अथवा समकक्ष) + हिन्दी आशुलेखन न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट + कम्प्यूटर पर हिन्दी टंकण न्यूनतम 4000 की-डिप्रेशन प्रति घण्टा |
| वैयक्तिक सहायक (न्यायिक एवं विधिक अकादमी) | इण्टरमीडिएट + मान्यता प्राप्त संस्थान से आशुलेखन व टंकण में एक वर्ष का प्रमाण-पत्र/डिप्लोमा + हिन्दी/अंग्रेजी आशुलेखन गति क्रमशः 80/100 शब्द प्रति मिनट + 4000 की-डिप्रेशन प्रति घण्टा |
| आशुलिपिक | इण्टरमीडिएट + अंग्रेजी व हिन्दी आशुलेखन में न्यूनतम 80 शब्द प्रतिमिनट + अंग्रेजी व हिन्दी टंकण में न्यूनतम 40 शब्द प्रतिमिनट |
| आशुलिपिक ग्रेड-तृतीय | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक + देवनागरी लिपि का वृहद ज्ञान + अंग्रेजी आशुलिपि @80 शब्द प्रति मिनट, हिन्दी @60 शब्द प्रति मिनट + हिन्दी में @6000 व अंग्रेजी में @7000 Key-Depression प्रति घण्टा + MS Office का न्यूनतम तीन माह का Certificate Course |
| आशुलिपिक ग्रेड-2/स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 | इण्टरमीडिएट + अंग्रेजी व हिन्दी में Stenography में प्रवीणता, न्यूनतम गति हिन्दी में 80/25 WPM तथा अंग्रेजी में 80/30 WPM + MS Office का ज्ञान + सम्बन्धित क्षेत्र में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव |
| कनिष्ठ सहायक | इण्टरमीडिएट (या समकक्ष) + हिन्दी आशुलेखन न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट + कम्प्यूटर पर हिन्दी टंकण न्यूनतम 4000 की-डिप्रेशन प्रति घण्टा |
UKSSSC PA & Steno Recruitment 2026 Exam Pattern
- लिखित प्रतियोगी परीक्षा (Written Exam) Objective Type (Multiple Choice) होगी, जिसमें 100 अंक होंगे तथा परीक्षा की अवधि 02 घण्टे होगी। प्रश्न पद की शैक्षिक अर्हता से सम्बन्धित पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर हेतु प्रश्न के निर्धारित अंकों का एक चौथाई (¼) ऋणात्मक अंक (Negative Marking) दिया जाएगा।
- न्यूनतम अर्हक अंक (Qualifying Marks): अनारक्षित/EWS/OBC अभ्यर्थियों हेतु 45% तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों हेतु 35%।
- शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की टंकण/आशुलेखन परीक्षा (Typing/Shorthand Test) अर्हकारी (Qualifying) प्रकृति की होगी।
UKSSSC PA & Steno Recruitment 2026 अधिमान (Merit) निर्धारण
- मेरिट सूची (Merit List) पूर्णतः लिखित प्रतियोगी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
- समान अंक प्राप्त होने की स्थिति में आयु के आधार पर वरिष्ठता का निर्धारण होगा (आयु में वरिष्ठ अभ्यर्थी पहले, कनिष्ठ बाद में); आयु भी समान होने पर अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में अभ्यर्थियों को अधिमान (Preference) दिया जाएगा।
- चयनित अभ्यर्थियों को Merit एवं Online Application में दी गई वरीयता (Option) के क्रम में पद/विभाग का Allotment किया जाएगा।
अभ्यर्थियों हेतु महत्वपूर्ण बिंदु
- अभ्यर्थी का आवेदन-पत्र प्राप्ति की अन्तिम तिथि तक उत्तराखण्ड राज्य में स्थित किसी Employment Exchange में पंजीकृत होना अथवा Notification में उल्लिखित अन्य अर्हता में से एक होना आवश्यक है।
- केन्द्र/राज्य सरकार अथवा लोक प्रतिष्ठान के अधीन कार्यरत अभ्यर्थियों को Online Application से पूर्व अपने सेवा नियोजक को सूचित कर विभागीय Non Objection Certificate (NOC) प्राप्त करना अनिवार्य है।
- एक से अधिक पदों हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रत्येक पद हेतु अलग-अलग Online Application एवं Fee जमा करनी होगी।
- एक ही Advertised पद हेतु एक से अधिक Online Application कदापि न करें, अन्यथा सभी Applications निरस्त कर दिए जाएंगे।
- सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं हेतु अपना Mobile Number व Email ID सक्रिय एवं अद्यतन रखें।
- प्रवेश-पत्र (Admit Card) डाक द्वारा प्रेषित नहीं किए जाएंगे, अभ्यर्थी इन्हें आयोग की Website से Download कर सकेंगे।
- परीक्षा केन्द्र पर Mobile Phone, Calculator, Camera, Pager, Scanner Pen अथवा किसी भी Electronic Device लाना प्रतिबंधित है।
Important Links
| Event | Links |
|---|---|
| Notification | Downlaod here |
| Apply Link | Active soon |

UKSSSC PA & Steno Recruitment 2026 पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न: UKSSSC PA & Steno Recruitment 2026 Notification कब जारी हुई?
उत्तर: यह Notification (Advertisement No. 81/उ0अ0से0च0आ0/2026) दिनांक 08 सितम्बर 2026 को www.sssc.uk.gov.in पर जारी की गई।
प्रश्न: UKSSSC PA & Steno Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक, आशुलिपिक ग्रेड-तृतीय, आशुलिपिक ग्रेड-2/स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 एवं कनिष्ठ सहायक के कुल 101 पद घोषित किए गए हैं।
प्रश्न: UKSSSC PA & Steno हेतु Online Application कब से कब तक होंगे?
उत्तर: Online Application 14 सितम्बर 2026 से 14 अक्टूबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।
प्रश्न: UKSSSC PA & Steno Recruitment 2026 की Application Fee कितनी है?
उत्तर: अनारक्षित/OBC हेतु रू0 300/-, SC/ST/EWS एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों हेतु रू0 150/- तथा अनाथ अभ्यर्थियों हेतु निःशुल्क।
प्रश्न: UKSSSC PA & Steno Recruitment 2026 की Selection Process क्या है?
उत्तर: लिखित प्रतियोगी परीक्षा के पश्चात Merit के आधार पर शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की अर्हकारी टंकण व आशुलेखन परीक्षा — इन दो चरणों में चयन प्रक्रिया सम्पन्न होगी।
प्रश्न: UKSSSC PA & Steno 2026 की लिखित परीक्षा कब आयोजित होगी?
उत्तर: लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 20 दिसम्बर 2026 को प्रस्तावित है।